दामाद ने सास को चाकू मार कर किया घायल

पत्नी की विदाई नहीं करने पर दिया घटना को अंजाम
चकाई. चिहरा थाना क्षेत्र के गरहा गांव में पत्नी को विदाई नहीं देने पर सनकी दामाद ने चाकू से मारकर सास को गंभीर रूप घायल कर दिया. घायल महिला की पहचान छोटकी किस्कू के रूप में हुईं. घटना के बाद परिजनों ने उसे चकाई रेफरल अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. वहीं परिजनों ने घटना की जानकारी चिहरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही चिहरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और दामाद मोटका बेसरा को गिरफ्तार कर चिहरा थाना लाया, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित दामाद को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.
पड़ोसियों ने महिला को पीटकर किया घायल: जमुई.
सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार को मामूली विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया. परिजनों ने घायल महिला को सदर अस्पताल लाया. घायल महिला शाहपुर गांव निवासी राजाराम मोदी की पत्नी ललिता देवी ने बताया कि मेरे पड़ोसी विशुनदेव मोदी के साथ कुछ दिनों से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में रविवार को विशुनदेव मोदी के साथ कहासुनी हो गयी, तभी विशुनदेव मोदी, बिक्रम मोदी समेत अन्य लोगों ने अचानक लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे मैं घायल हो गयी. ललिता देवी ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




