विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Published at :24 Feb 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

प्लास्टिक गैलन में शराब भरकर बाइक पर सवार होकर बेगूसराय जा रहे एक शराब तस्कर को पुलिस ने झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग के रजला-कुम्हेनी के समीप से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पहले भी झाझा थाना में गिरफ्तार हो चुका है तस्कर

झाझा. झारखंड के देवघर से प्लास्टिक गैलन में शराब भरकर बाइक पर सवार होकर बेगूसराय जा रहे एक शराब तस्कर को पुलिस ने झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग के रजला-कुम्हेनी के समीप से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के पास से 35-35 लीटर के प्लास्टिक के दो गैलन में भरा हुआ विदेशी शराब के अलावा छोटी-छोटी बोतल भी बरामद हुई है. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान बेगूसराय जिला अंतर्गत मटिहानी थाना क्षेत्र के मनियप्पा गांव निवासी दिवाकर कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसकी बाइक संख्या बीआर 09 टी 1743 को भी बरामद की है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर दो गैलन में भरकर जसीडीह-सिमुलतला के रास्ते अंग्रेजी शराब को भरकर ले जा रहा है. इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को भी मिली. दोनों के संयुक्त अभियान में उक्त जगह के समीप से पकड़ा. जब पूछताछ की जाने लगी तो वह भागने का प्रयास किया. कड़ाई से पूछताछ करने पर सारी बात बता दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी शराब मामले में पहले भी झाझा थाना में हो चुकी है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन