11 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Published at :16 Feb 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
11 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ डैम के समीप से पुलिस ने रविवार को एक बाइक सवार को 11 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

बेलाटांड़ डैम के समीप बटिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

सोनो. बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ डैम के समीप से पुलिस ने रविवार को एक बाइक सवार को 11 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराब तस्कर बाइक सवार की पहचान झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत धपरी गांव निवासी नारायण यादव के पुत्र बैजनाथ कुमार (28) के रूप में हुई है. गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र नारायण सिंह के अलावे एसआई मंगल चंद्र महतो, एएसआई आरपी राम भी साथ थे. शराब की इस छोटी खेप को झारखंड से जंगल व सुनसान रास्ते से होकर झाझा ले जाया जा रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि साइड के रास्ते शराब ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही बेलाटांड़ डैम के समीप वाहनों की जांच करने लगे. पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल ने पकड़ लिया. बाइक की डिक्की से 375 एमएल के 11 बोतल विदेशी शराब बरामद हुए. जिस बाइक से शराब लाया जा रहा था उसे शराब के साथ ही जब्त कर बाइक सवार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताते चलें कि आगामी होली के मद्देनजर शराब तस्करों की गतिविधि तेज हो गई है. इसे समझते हुए पुलिस भी चौकस है. पुलिस गश्त देखकर तस्कर अब जंगल और साइड रास्ते से झारखंड से शराब लाने के प्रयास में लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन