फुटबॉल अंडर-16 में सिकंदरा और अंडर-14 में झाझा बना विजेता

बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज के अंतर्गत श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता 2025 के चौथे दिन बुधवार को फुटबॉल का फाइनल मुकाबला हुआ
मशाल खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन फुटबॉल फाइनल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम जमुई. बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज के अंतर्गत श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता 2025 के चौथे दिन बुधवार को फुटबॉल का फाइनल मुकाबला हुआ. प्रतियोगिता के तहत अंडर-14 बालक वर्ग में झाझा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चकाई को पराजित कर खिताब अपने नाम किया. अंडर-16 बालक वर्ग में सिकंदरा की टीम ने गिद्धौर टीम को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया. उप विजेता के रूप में गिद्धौर और चकाई की टीमों ने भी बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया. मौके पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिला खेल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शिवा कुमारी, ग्रामीण विकास पदाधिकारी विजय कुमार के सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने बताया कि जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिल रहा है. खेल विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में उत्साह का संचार कर रही हैं. इस शिवपूजन शर्मा, मृत्युंजय कुमार, सौरभ कुमार, तल्हा अहमद, कुमारी माही सिंह सहित कई गणमान्य व काफी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




