जहरीला पदार्थ खाने से महिला बीमार

थाना क्षेत्र के सुंदरीटांड़ गांव में गुरुवार को पति से हुये विवाद पर नाराज पत्नी ने जहरीला फल खा लिया.
झाझा. थाना क्षेत्र के सुंदरीटांड़ गांव में गुरुवार को पति से हुये विवाद पर नाराज पत्नी ने जहरीला फल खा लिया. जिससे महिला की तबियत बिगड़ गयी. इसके बाद उसके घरवालों ने आनन -फानन में उसे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. जहां उसका इलाज चिकित्सक द्वारा किया गया. जिससे उसकी स्थिति में सुधार हुआ. तबियत बिगड़ी महिला की पहचान उक्त गांव निवासी अमर मांझी की पत्नी राखी देवी के रूप में हुई. महिला की स्थिति में सुधार होने के बाद उसने बताया कि मैं किसी से रुपये लिया था. उसे वापस किया. इसी बात को लेकर मेरा पति मुझसे झगड़ा करना शुरू कर दिया. जिससे नाराज होकर जहरीला पौधा का फल खा लिया. चिकित्सक ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




