ePaper

प्रकृति के सान्निध्य में अर्घ देकर सांझ व विहान के सूर्य को किया नमन

Updated at : 28 Oct 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
प्रकृति के सान्निध्य में अर्घ देकर सांझ व विहान के सूर्य को किया नमन

सूर्य उपासना का महापर्व छठ चौथे दिन मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ ही सम्पन्न हो गया.

विज्ञापन

जमुई . सूर्य उपासना का महापर्व छठ चौथे दिन मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ ही सम्पन्न हो गया. इससे पूर्व छठ के तीसरे दिन बीते सोमवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित किया. शहर के खैरमा घाट, बिहारी घाट, हनुमान घाट, त्रिपुरारी सिंह घाट, सूर्यनारायण घाट सहित अन्य सभी नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी पड़ी. श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक माथे पर डलिया लेकर छठ घाट पहुंचे जबकि कई व्रती महिलाएं व पुरुष दंडवत देते हुए घाट पर पहुंचे और भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित कर सुख-शांति की कामना की. इस दौरान छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम किए गए थे. छठ घाट पर पुलिस जवानो की तैनाती की गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन