ट्रक से एक लाख 10 हजार रुपये जब्त

वाहन चेकिंग के दौरान की कार्रवाई
गिद्धौर (जमुई ). लोकसभा चुनाव को लेकर गिद्धौर थाना के समीप बनाये गये चेक पोस्ट पर एसएसटी निगरानी दल द्वारा बीते मंगलवार देर रात्रि वाहन जांच के दौरान एक मालवाहक ट्रक से 1,10,800 रुपये जब्त किये गये. जानकारी देते थानाध्यक्ष रीता कुमारी, सीओ आरती भूषण ने बताया कि वाहन जांच के दौरान मालवाहक ट्रक से राशि बरामद होने पर चालक से राशि के बारे में पूछताछ की गयी. लेकिन उसके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद राशि जब्त कर इसकी सूचना जिले के वरीय पदाधिकारी को दी गयी. इस जांच अभियान में अवर निरीक्षक रामधारी महतो के अलावा पुलिस जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




