प्रभातफेरी के साथ शुरू होगा जिला स्थापना दिवस सह श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह

Published at :18 Feb 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभातफेरी के साथ शुरू होगा जिला स्थापना दिवस सह श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह

समाहरणालय स्थित डीडीसी कार्यालय कक्ष में मंगलवार को डीडीसी वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

जमुई. समाहरणालय स्थित डीडीसी कार्यालय कक्ष में मंगलवार को डीडीसी वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान डीडीसी श्री कुमार ने बताया कि आगामी 21 फरवरी को जिला स्थापना दिवस सह स्वतंत्रता सेनानी स्व श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रभातफेरी के साथ की जायेगी. इसके उपरांत स्वतंत्रता सेनानी स्व श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाया जायेगा. इसके उपरांत कस्तूरबा बालिका विद्यालय चकाई की छात्राओं द्वारा आदिवासी नृत्य प्रस्तुत करेंगी. साथ ही समारोह के कार्यक्रम में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का बैंड ग्रुप शामिल होंगे. संध्या में स्कूली बच्चों द्वारा स्टेडियम के मंच से रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने की जानकारी दी. बैठक में नजारत उप समाहर्ता अमु आमला, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी भानू प्रकाश, जिला नाजिर उदित दास, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, आयोजन समिति सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन