भव्य कलश यात्रा के साथ रामचरितमानस महायज्ञ शुरू
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 19 Mar 2026 9:44 PM
प्रखंड अंतर्गत ढोढ़री पंचायत के निमारे गांव में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ ही श्री श्री 108 रामचरितमानस महायज्ञ का प्रारंभ हो गया.
सोनो. प्रखंड अंतर्गत ढोढ़री पंचायत के निमारे गांव में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ ही श्री श्री 108 रामचरितमानस महायज्ञ का प्रारंभ हो गया. कलश शोभायात्रा में 2100 महिलाएं व कन्याएं कलश के साथ बरनार नदी से पवित्र जल लाने के लिए शामिल हुईं. गाजे बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए लोग कलश जल यात्रा के साथ वापस यज्ञ स्थल पहुंचे. आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद व अन्य सुविधा की समुचित व्यवस्था की गयी थी. कलश शोभा यात्रा से पूर्व स्थानीय विधायक सावित्री देवी, राजद नेता विजय शंकर यादव, लोजपा(आर) नेता व पूर्व विस प्रत्याशी संजय कुमार मंडल, डा अवधेश निराला, अजय यादव, रंजीत विश्वकर्मा, नकुल ठाकुर, बलराम मंडल यज्ञ स्थल पहुंचकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया. महायज्ञ 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च तक चलेगा. आयोजन समिति में अध्यक्ष लखन यादव, उपाध्यक्ष मनोज मंडल व परशुराम कुमार, कोषाध्यक्ष अवधेश मंडल, सचिव पंकज मंडल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. इस महायज्ञ को लेकर लोगों में उल्लास है जबकि क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










