चकाई में रामनवमी धूमधाम से संपन्न, भव्य शोभायात्रा में दिखा आस्था का उत्साह
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :27 Mar 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया और दिनभर माहौल भक्तिमय बना रहा.
विज्ञापन
चकाई. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया और दिनभर माहौल भक्तिमय बना रहा.
प्रखंड के शुक्ला अखाड़ा हनुमान मंदिर सहित सभी हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर प्रांगण में ध्वजा निरोपण कर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. इस अवसर पर प्रखंड के एक दर्जन से अधिक अखाड़ों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शुक्ला अखाड़ा, पिपरपांति खास, बढ़ी टोला, रामचंद्रडीह, गोला चकाई, हेठ चकाई, पाठजोरी, नगड़ी, चकाई बाजार, सिमरिया छछूड़ीह, बालागोजी और सरौन समेत विभिन्न अखाड़ों के जुलूस निकले. अखाड़ों में लोगों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र से हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देख लोगों ने जमकर तालियां बजाईं. खास बात यह रही कि छोटे बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन किया.आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
शोभायात्रा में सजे-धजे रथों पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और वीर हनुमान के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे. पूरे नगर में जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया. जुलूस रात करीब 10 बजे तीनघरा दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ. इस दौरान बीडीओ मनीष आनंद और चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में संवेदनशील स्थलों सहित पूरे प्रखंड में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. प्रशासनिक सतर्कता और अखाड़ों के बेहतर तालमेल के कारण रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. समाचार भेजे जाने तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




