असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही है छापेमारी

Published at :20 Feb 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही है छापेमारी

बालियाडीह मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद के दिशा-निर्देश पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह लगातार फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रहे हैं.

विज्ञापन

झाझा. बालियाडीह मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद के दिशा-निर्देश पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह लगातार फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रहे हैं. बीडीओ रविजी, थानाध्यक्ष बलियाडीह गांव में गश्त कर लोगों में अमन चैन बहाल कर रहे हैं. गुरुवार को बीडीओ, थानाध्यक्ष दलबल के साथ बलियाडीह गांव पहुंचकर लोगों से हाल-चाल लिया एवं उनके दैनिक जीवन कार्यों का जायजा लिया. बीडीओ ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सामाजिक सौहार्द का वातावरण कायम करते हुए अपने-अपने दैनिक कार्य करें. किसी तरह का कोई भी अफवाह ना फैलाएं. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह का समस्या हो तो अविलंब प्रशासन को सूचना दें .अवांछित लोगों पर पैनी निगाह रखी जा रही है .पूरे इलाके में छानबीन किया जा रहा है. इसके अलावा सभी संदिग्ध लोगों पर भी निगाह रखी जा रही है .थानाध्यक्ष ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने निजी काम में व्यस्त रहें. दूसरे के बातों पर न आएं. साथ ही जरूर चीजों पर ही ध्यान दें. मौके पर कई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन