पुलिस लाइन मंदिर में होगी राधा-कृष्ण मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :24 Feb 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड स्थित पुलिस केंद्र मलयपुर शिव मंदिर में राधा-कृष्ण मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.
विज्ञापन
कलश शोभायात्रा में 101 कुंवारी कन्या व महिलाओं ने लिया भाग
बरहट. प्रखंड स्थित पुलिस केंद्र मलयपुर शिव मंदिर में राधा-कृष्ण मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस कलश यात्रा में 101 कुंवारी कन्या एवं महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलश शोभायात्रा पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर से निकलकर मलयपुर गांव, बाजार का भ्रमण करते हुए पतनेश्वर घाट स्थित किउल नदी के तट पर पहुंचा. इस दौरान श्रद्धालु जय श्री राम, जय हनुमान, जय माता दी का जयकारा लगाते दिखे. विद्वान पंडित उमाशंकर पांडेय ने पूरे विधि- विधान के साथ कलश में जल संग्रह करवाया. उसके बाद श्रद्धालु पुनः माथा पर कलश लिए हुए जय श्रीराम का नारा लगाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच कलश को स्थापित किया. जहां पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वेदी पूजन, पंचांग पूजन, नित्या पूजन यज्ञ की शुरुआत की गई. यज्ञ का आयोजन होने से पुलिस केंद्र में भक्ति का माहौल बन गया. इस मौके पर जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं बिहार सशस्त्र पुलिस बल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार एवं अयोध्या सिंह यादव ने बताया कि शिवरात्रि के दिन राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन की शुरुआत होगी जिसमें जिला के सभी भाग से जवान शामिल होंगे. 26 फरवरी को बड़ी धूमधाम के साथ बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती की शादी होगी जिसमें मंदिर से बारात निकाली जाएगी. गांव भ्रमण के पश्चात रात में शादी समारोह का आयोजन होगा. जिसमें एसपी मदन आनंद, हेडक्वार्टर डीएसपी सुरेश प्रसाद, मेजर डीएसपी अमित कुमार सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल रहेंगे. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सचिव विनोदी पासवान, मनोहर पासवान, कोषाध्यक्ष राजेश मंडल, गौतम मंडल, पूर्व महामंत्री अरविंद कुमार सहित दर्जनों जवान मुस्तैद दिखे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










