Hindu Swabhiman Meeting: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में हिंदू स्वाभिमान की बैठक, आंदोलन की तैयारी

Updated at : 13 Aug 2024 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
Hindu Swabhiman Meeting

Hindu Swabhiman Meeting: जमुई में हिंदू स्वाभिमान की बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रखंड और पंचायत स्तर पर आंदोलन की योजना बनाई गई.

विज्ञापन

Hindu Swabhiman Meeting: शहर के बोधबन तालाब के समीप स्थित एक निजी भवन में रविवार को हिंदू स्वाभिमान की बैठक बिहार प्रांत के प्रमुख नीतीश कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में मुख्य रूप से बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले और नरसंहार पर विरोध जताया. मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समाज को निशाना बनाकर नरसंहार किया जा रहा है. मंदिरों को तोड़ा जा रहा है. मंदिरों में आग लगाई जा रही हैं, हिंदू माताओं बहनों को प्रताड़ित किया जा रहा है.

Hindu Swabhiman Meeting: सोशल मीडिया के माध्यम से चलाया जा रहा अभियान

सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे-ऐसे वीडियो प्राप्त हुए हैं. जिससे कट्टरपंथी लोगों की सोच और मानसिकता स्पष्ट झलकती है. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी प्रखंड व पंचायत स्तर पर कट्टरपंथी, जेहादी और आतंकवादी मानसिकता का पुतला दहन करना है और इसका विरोध जताना है. इसके साथ ही भारत सरकार से बांग्लादेश के हिंदुओं व मंदिरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करनी है.

Hindu Swabhiman Meeting: महिला संगठन के कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में हिंदू स्वाभिमान के महिला संगठन आदिशक्ति की नगर प्रमुख सुनीता शर्मा, प्रखंड प्रमुख काजल शर्मा, जिला प्रमुख पूजा आर्य, खुशबू पांडेय, हिंदू स्वाभिमान जिला संरक्षक आंनद सिंह, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उप सचिव नितेश केशरी, चंद्रकांत भगत, अधिवक्ता सुनील विश्वकर्मा, शांतनु कुशवाहा, बिट्टू मिश्रा, नीतीश मिश्रा, शेखर बरनवाल, महेंद्र बरनवाल, लाल जी, राजेश चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन