ePaper

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

Updated at : 16 Nov 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

गिद्धौर पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

गिद्धौर. पुलिस ने शनिवार को बालू लादे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जा रहा है. सूचना पर मेरे नेतृत्व में अवर निरीक्षक पंकज कुमार गिद्धौर रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग पर पहुंचे ओर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को आते देख रोकने का प्रयास किया गया. इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया. उक्त ट्रैक्टर वाहन के टेलर में बालू लदा पाया गया, जिसे जब्त कर थाना लाया गया, मामले में उक्त ट्रैक्टर वाहन पर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण निवारण नियमावली 2021 के नियमों के अधीन एवं भारतीय न्याय सहिंता के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई की गयी है. इस अभियान में थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, अवर निरीक्षक पंकज कुमार सहित पुलिस बल के जवान अभियान में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन