होली को लेकर पुलिस पदाधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
होली को लेकर पुलिस पदाधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

होली पर्व को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों ने गुरुवार को थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया.

विज्ञापन

गिद्धौर. होली पर्व को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों ने गुरुवार को थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. बीडीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष सर्बजीत कुमार, अवर निरीक्षक पंकज कुमार, अनुज कुमार, रंजीत कुमार, उमेश कुमार, राजेश्वर साह ने दर्जनों जवानों के साथ गिद्धौर बाजार, पतसंडा, रतनपुर, कोल्हुआ, मौरा, गंगरा, सेवा, पूर्वी गुगुलडीह, धनियाठीका, कुंधुर, धोबघट सहित अन्य कई गांवों का भ्रमण कर होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर ग्रामीणों से अपील की. अधिकारियों के कहा कि त्योहार को लेकर प्रशासन चौकस है. अगर किसी के द्वारा शांति भंग करने का प्रयास किया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन