गिद्धौर चैंपियनशिप ट्रॉफी 2.0 पर स्पेस पैंथर का कब्जा

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय बाबा जखराज क्रिकेट मैदान में आयोजित गिद्धौर चैंपियनशिप ट्रॉफी 2.0 का फाइनल मुकाबला स्पेस पैंथर क्रिकेट क्लब और सत्य साईं क्रिकेट क्लब, गिद्धौर के बीच खेला गया

विज्ञापन

गिद्धौर. स्थानीय बाबा जखराज क्रिकेट मैदान में आयोजित गिद्धौर चैंपियनशिप ट्रॉफी 2.0 का फाइनल मुकाबला स्पेस पैंथर क्रिकेट क्लब और सत्य साईं क्रिकेट क्लब, गिद्धौर के बीच खेला गया. 14 ओवर के इस मुकाबले में स्पेस पैंथर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्य साईं क्लब को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. टॉस जीतकर स्पेस पैंथर के कप्तान सोनू सागर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते हुए सत्य साईं क्रिकेट क्लब की टीम 11.4 ओवर में 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पेस पैंथर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. स्पेस पैंथर के बल्लेबाज अंकित कुमार ने 24 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से 75 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया. वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन और नेतृत्व के लिए टीम के कप्तान सोनू सागर को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ से नवाजा गया. फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका राणा रणजीत व जसीम खान ने निभायी, जबकि कमेंट्री सुमित केशरी और स्कोरिंग विजय शर्मा ने की. समापन समारोह में थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की. मौके पर पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार पिंकू, समाजसेवी कुमार सुदर्शन सिंह, संतोष केशरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन