शिक्षक दिवस पर चकाई के दो प्रधानाध्यापकों को मिलेगा जिला शिक्षक पुरस्कार 2026

Updated:
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव व प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह.

शिक्षक दिवस पर चकाई प्रखंड के दो शिक्षकों को जिला शिक्षक पुरस्कार 2026 से नवाजा जाएगा. राजकीय लालमणि मध्य विद्यालय, कोराने के मनोज कुमार यादव और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भलसुम्भा के अनिल कुमार सिंह का चयन हुआ है. यह सम्मान शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है.

विज्ञापन

जमुई में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को आयोजित होने वाले समारोह में चकाई प्रखंड के दो शिक्षकों को जिला शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा. चंद्रमंडीह शैक्षणिक अंचल के राजकीय लालमणि मध्य विद्यालय, कोराने के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भलसुम्भा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया है. दोनों शिक्षकों के चयन की खबर से क्षेत्र के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में निभाई अहम भूमिका

मनोज कुमार यादव और अनिल कुमार सिंह ने अपने-अपने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया है. विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने की दिशा में किए गए उनके कार्यों को देखते हुए उनका चयन जिला शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है.

राजकीय लालमणि मध्य विद्यालय, कोराने के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव ने सम्मान के लिए चयनित होने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर मिलने वाला यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है. यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी एवं उत्साह के साथ बच्चों के हित में काम करने की प्रेरणा देगा. उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान उसके विद्यार्थियों की सफलता होती है. मनोज कुमार यादव ने विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार जताया.

बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देना प्राथमिकता

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भलसुम्भा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने जिला शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने को खुशी और गर्व का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार देना शिक्षक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. यह सम्मान उन्हें आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने अपने सहकर्मियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया.

शिक्षकों और शिक्षा प्रेमियों ने दी बधाई

दोनों शिक्षकों के जिला शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन पर चंद्रमंडीह शैक्षणिक अंचल के शिक्षकों और शिक्षा प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. शिक्षकों ने दोनों प्रधानाध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर चकाई के दो शिक्षकों का जिला स्तर पर सम्मानित होना पूरे प्रखंड के लिए गौरव की बात है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों शिक्षकों का सम्मान अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन