क्या आपका डेटा सुरक्षित है? आधार और पैन का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं साइबर ठग, जानें कैसे रहें सेफ

Published by :Anshuman Parashar
Published at :06 Mar 2026 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhar Card Security

Aadhar Card Security

Aadhar Card Security: आधार और पैन कार्ड आज आपकी वित्तीय सुरक्षा की अहम चाबी हैं. बैंक से सरकारी सेवाओं तक हर जगह इनकी ज़रूरत है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपको साइबर फ्रॉड का शिकार बना सकती है. अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखने के लिए इन बेहद ज़रूरी सुरक्षा उपायों को ज़रूर जानें.

विज्ञापन

Aadhar Card Security: आज के दौर में आधार और पैन कार्ड सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि आपकी पूरी वित्तीय जिंदगी की चाबी हैं. बैंक खाता खोलने से लेकर लोन लेने या सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने तक, हर जगह इनकी जरूरत पड़ती है. अगर आपने इनकी सुरक्षा में जरा भी लापरवाही बरती तो यही जरूरत आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी बन सकती है.

गलत हाथों में जानकारी का क्या है अंजाम?

अगर आपके पैन कार्ड की डीटेल किसी गलत इंसान के पास पहुंच जाए, तो वह आपके नाम पर फर्जी लोन ले सकता है, टैक्स चोरी कर सकता है या किसी अन्य तरह के वित्तीय घोटाले को अंजाम दे सकता है. वहीं, आधार कार्ड आपकी पहचान का आधार है इसमें आपका नाम, पता और जन्मतिथि जैसी संवेदनशील जानकारी होती है. अगर इसका गलत इस्तेमाल हुआ, तो ठग आपकी पहचान चुराकर आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं.

साइबर ठग कैसे बनाते हैं शिकार?

ठग हमेशा नए-नए तरीकों से लोगों को फंसाने की कोशिश में रहते हैं:

  • कई बार ठग खुद को बैंक अधिकारी या सरकारी कर्मचारी बताकर फोन करते हैं और वेरिफिकेशन के नाम पर आधार या पैन की जानकारी मांगते हैं.
  • आपके पास ईमेल या मैसेज आ सकता है जिसमें लिखा होता है कि आपका KYC एक्सपायर हो गया है, अभी अपडेट करें. जैसे ही आप दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं, आपकी सारी जानकारी ठगों के सर्वर पर चली जाती है.

सोशल मीडिया पर फोटो डालना पड़ सकता है भारी

अक्सर हम खुशी-खुशी अपने जरूरी दस्तावेज़ों की फोटो सोशल मीडिया पर डाल देते हैं या किसी अनजान ऐप या फॉर्म में अपलोड कर देते हैं. याद रखें, इंटरनेट पर डाली गई कोई भी चीज पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती. आपकी एक छोटी सी पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर कोई भी आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकता है.

सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 4 गोल्डन रूल्स

  • कोई भी बैंक या सरकारी विभाग फोन पर आपसे आधार या पैन कार्ड का नंबर नहीं मांगता. ऐसे कॉल्स को तुरंत काट दें.
  • किसी भी अनजान ईमेल, WhatsApp मैसेज या लिंक पर क्लिक करके अपनी पर्सनल डीटेल शेयर न करें. KYC अपडेट करना हो तो सीधे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या ब्रांच में जाकर बात करें.
  • अपने पैन या आधार कार्ड की फोटो कभी भी फेसबुक, इंस्टाग्राम या किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर न करें.
  • अगर आपको कहीं पहचान के लिए आधार देना है, तो मास्क्ड आधार का उपयोग करें, जिसमें पूरा नंबर नहीं दिखता, सिर्फ अंतिम 4 अंक ही दिखाई देते हैं.

Also Read: 45 दिनों में खाते में आएगा पैसा ! सहारा इंडिया के इन 4 सोसायटियों के निवेशकों के लिए नया नियम, ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola