डीआरएम ने किया सिमुलतला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 05 Mar 2026 8:52 PM

विज्ञापन

आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य ने गुरुवार को सिमुलतला रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया

विज्ञापन

सिमुलतला.

आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य ने गुरुवार को सिमुलतला रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया. वे अपने विशेष निरीक्षण यान से दोपहर 12:38 बजे स्टेशन पहुंचे और करीब एक घंटे तक स्टेशन परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके बाद दोपहर 1:45 बजे नारगनजो की ओर विंडो निरीक्षण के लिए रवाना हो गए.स्टेशन पहुंचते ही डीआरएम ने अमृत भारत योजना के तहत निर्मित नए स्टेशन भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित टिकट काउंटर, यात्री सुविधाओं व स्टेशन परिसर की संरचनात्मक गुणवत्ता की बारीकी से जांच की. इसके बाद उन्होंने अप प्लेटफॉर्म के पश्चिमी हिस्से में रेल परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति का अवलोकन किया, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया. निरीक्षण के क्रम में डीआरएम रैंप पुल के रास्ते डाउन प्लेटफॉर्म पहुंचे, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. क्षतिग्रस्त पैदल ऊपरी पुल के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेकर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.निरीक्षण के दौरान डीसीएम, डीईएन/सी, सीपीएम, डीईई/जी व डीईएन/2 सहित कई रेल अधिकारी उनके साथ मौजूद थे.

टेलवा रेल हादसे को ले कहा : जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती है

वहीं टेलवा रेल हादसे के संबंध में पूछे गए सवाल पर डीआरएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाती है. इस बयान के बाद स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल उठने लगे हैं. गौरतलब है कि टेलवा रेल हादसे के बाद करीब 72 घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया था और मंडल स्तर पर तबादले भी किए गए थे. स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि इतने बड़े हादसे की सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके. अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रेल प्रशासन जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक कर पारदर्शिता दिखाएगा या नहीं.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन