गोपालगंज में प्रेमी को गिरफ्तार कर ले गई पुलिस, टावर पर चढ़ी प्रेमिका, फिर पुलिस ने लगाई ये तरकीब

Updated:
विज्ञापन

घटना से जुड़ी तस्वीर

Bihar News: गोपालगंज जिले के बनकटा में शुक्रवार को प्रेमिका ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया. प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद में प्रेमिका टावर पर चढ़ गई. काफी मान-मनौव्वल के बावजूद वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं थी, जिसके बाद पुलिस प्रेमी को हथकड़ी लगाए ही मौके पर लेकर पहुंची.

विज्ञापन

Bihar News: प्यार में इंसान किसी भी हद तक जा सकता है. इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार को गोपालगंज जिले में देखने के लिए मिला. भोरे थाना इलाके के बनकटा जागीरदारी गांव में एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई और शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घंटों चले इस ड्रामे के बाद पुलिस को मजबूरन हिरासत में लिए गए प्रेमी को हथकड़ी समेत टावर के नीचे लाना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, बनकटा गांव निवासी संजय गोंड की बेटी अर्पिता कुमारी का प्रेम प्रसंग गांव के ही पवन चौहान के साथ पिछले काफी समय से चल रहा था. गुरुवार की रात अर्पिता अचानक अपने घर से लापता हो गई. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो पवन चौहान पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी पवन चौहान को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई.

टावर पर चढ़ी प्रेमिका, गांव में मचा हड़कंप

शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर बनकटा जागीरदारी स्थित मोबाइल टावर पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए. अर्पिता ऊंचे टावर पर बैठी थी. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. युवती की मांग थी कि पवन को रिहा किया जाए और उन दोनों की शादी कराई जाए. दरअसल, दोनों का प्रेम प्रसंग पिछले सात सालों से चल रहा था. लड़का विदेश में नौकरी कर रहा था.

पुलिस ने की पहल

घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी समझाने-बुझाने के बाद भी जब अर्पिता नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, तो पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया. पुलिस जेल में बंद पवन चौहान को हथकड़ी लगाए ही टावर के पास ले आई.

क्या कहना है पुलिस का?

पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अर्पिता को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया गया. इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि युवती को नीचे उतारने के बाद दोनों पक्षों को समझाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: इस दिन से भूतनाथ और मलाही पकड़ी के बीच चलेगी मेट्रो, 26 फरवरी को हुआ था ट्रायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन