पेड़ से टकरायी बाइक, युवक की हुई मौत
Author Pankaj kumar singh
Updated:
विज्ञापन
बीते सोमवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धौर रेलवे स्टेशन जाने वाली बाइपास सड़क पर बाइक पर सवार युवक ने तीखे मोड़ पर अपना नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया
विज्ञापन
गिद्धौर.
बीते सोमवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धौर रेलवे स्टेशन जाने वाली बाइपास सड़क पर बाइक पर सवार युवक ने तीखे मोड़ पर अपना नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. इससे युवक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गिद्धौर निवासी शिक्षक नित्यानंद सिंह का 22 वर्षीय इकलौता पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गयी है. उक्त मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी. पुलिस व ग्रामीण की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौरलाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना के बाद गिद्धौर पुलिस मृतक युवक की बाइक को बरामद कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां परिजनों द्वारा उनका अंत्य परीक्षण करवाया गया है. इसको लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की हर बिंदु पर छानबीन कर रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन