तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, डिक्की से मिली शराब

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, डिक्की से मिली शराब

बीते बुधवार की रात बरहट थाना क्षेत्र के भलुका गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए

विज्ञापन

बरहट. बीते बुधवार की रात बरहट थाना क्षेत्र के भलुका गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल की पहचान संजीव सिंह के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना रात करीब 10 बजे की है. बताया जाता है कि संजीव सिंह सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद बाइक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही बरहट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बरहट अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस दौरान पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई बाइक को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली. जांच के दौरान बाइक की डिक्की से करीब दो लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई. पुलिस ने बाइक को जब्त कर ली है. बरहट थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और फरार बाइक चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन