जमुई में गूंजी प्रतिभाओं की आवाज, लब पर आई दिल की बात
Author Pankaj kumar singh
Updated:
विज्ञापन
शहर के एक होटल में आयोजित ‘ओपन माइक’ कार्यक्रम में जमुई की छिपी हुई प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिला
विज्ञापन
जमुई
. शहर के एक होटल में आयोजित ‘ओपन माइक’ कार्यक्रम में जमुई की छिपी हुई प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिला. इस आयोजन में जिले के 52 स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया और शायरी, कविता तथा कहानियों के माध्यम से अपनी भावनाओं को मंच पर प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. ‘अनसुने जज़्बात’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं से लेकर अनुभवी रचनाकारों तक ने अपनी प्रस्तुति दी. किसी ने कविता के जरिए समाज की सच्चाई बयां की तो किसी ने शायरी और कहानी के माध्यम से दिल की बात साझा की. कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम के आयोजक प्रीतम कुमार ने बताया कि महानगरों की तर्ज पर जमुई में ऐसा आयोजन करने को लेकर शुरुआत में वे काफी असमंजस में थे, लेकिन स्थानीय प्रतिभाओं के उत्साह और लोगों के समर्थन से यह कार्यक्रम सफल रहा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के उपाध्यक्ष नितीश कुमार तथा प्रसिद्ध ग़ज़ल रचयिता डॉ नूतन मौजूद रहे. दोनों अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं ने यह साबित कर दिया है कि जमुई भी कला और संस्कृति के क्षेत्र में बड़े शहरों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन