वृद्ध मतदाताओं का हुआ भौतिक सत्यापन, मृत लोगों का नाम सूची से होगा विलोपित

Published at :25 Feb 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध मतदाताओं का हुआ भौतिक सत्यापन, मृत लोगों का नाम सूची से होगा विलोपित

निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना के निर्देश के आलोक में एक जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर जमुई जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र में मृत व स्थानांतरित मतदाताओं को विलोपित किया जायेगा.

विज्ञापन

जमुई. निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना के निर्देश के आलोक में एक जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर जमुई जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र में मृत व स्थानांतरित मतदाताओं को विलोपित किया जायेगा. जानकारी देते हुए डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि बीते विगत सात जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में 90 या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं का बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करते हुए निर्वाचन विभाग, बिहार पटना द्वारा उपलब्ध कराये गये एप के माध्यम से 25 फरवरी तक सत्यापन किया जाना था तथा मृत व स्थायी रूप से स्थानांतरित निर्वाचकों का नाम निर्वाचक सूची से विलोपित करने हेतु फार्म 07 एवं उम्र में संशोधन हेतु फार्म 08 भरा जाना था. इस निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के सतत् पर्यवेक्षण में जमुई जिला अन्तर्गत चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 240 सिकंदरा विधानसभा (अजा) में 1038, 241जमुई विधानसभा में 813, 242 झाझा विधानसभा में 1058 व 243 चकाई विधानसभा में 1440 मतदाता सहित जमुई जिला अंतर्गत 90 या इससे अधिक उम्र के कुल 4349 मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करते हुए फार्म 07 व फार्म 08 प्राप्त किया गया है. भौतिक सत्यापन के दौरान सिकंदरा (अजा) विधान सभा में 353, जमुई विधानसभा में 267, झाझा विधान सभा में 422, चकाई विधानसभा में 587 अर्थात कुल 1629 मृत/स्थायी रुप से स्थानांतरित निर्वाचकों का फार्म 7 भर कर निर्वाचक सूची से नाम विलोपित करने की कार्रवाई की जा रही है. इसी प्रकार सिकंदरा विधान सभा में 228, जमुई विधान सभा में 153, झाझा विधान सभा में 210 व चकाई विधानसभा में 171 अर्थात कुल 762 मतदातओं का उम्र में सुधार हेतु फार्म 08 भर कर निर्वाचक सूची में उम्र में सुधार करने की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन