वज्रपात से व्यक्ति की मौत, परिजनों में शोक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 9:36 PM
थाना क्षेत्र के लोंगाय गांव में शुक्रवार को वज्रपात होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी 55 वर्षीय गोगु खैरा के रूप में हुई है.
झाझा. थाना क्षेत्र के लोंगाय गांव में शुक्रवार को वज्रपात होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी 55 वर्षीय गोगु खैरा के रूप में हुई है. घटना को लेकर मृतक का पुत्र प्रभु खैरा ने बताया कि मेरे पिताजी बारिश होने पर खेत में खाद छिड़काव के लिए गए थे. जब बहुत देर तक वह घर नहीं आए तो हमलोग खेत देखने गए. तभी देखे की खेत में वह झुलसा पड़ा हुआ है और उनकी मौत हो चुकी है. घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते-देखते दर्जनों लोग, परिजन व ग्रामीण खेत में आ गए. मृतक को उठाकर घर ले गए पुत्र ने अंचल अधिकारी से आर्थिक सहायता की मांग किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










