भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गयी संगठन की जानकारी

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 02 Apr 2026 9:27 PM

विज्ञापन

चकाई भाजपा मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को प्रो प्रदीप की समाधि स्थल के समीप प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चकाई. चकाई भाजपा मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को प्रो प्रदीप की समाधि स्थल के समीप प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया गया.इस दौरान सात सत्रों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.जिला से नियुक्त प्रशिक्षक रजीत सिंह, शालिग्राम पांडेय, धर्मवीर आनंद, अंगराज राय, अमरनाथ तिवारी, संयोग केसरी, मनोरंजन पांडेय एवं संतु यादव ने सात सत्र में पार्टी का इतिहास और विकास, सोशल मीडिया, कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन एवं सरकार की उपलब्धियां पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया. केंद्र सरकार के बारे में ग्भ्रम फैला रहे विरोधी पार्टियों को सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मुहतोड़ जवाब देने का गुर सिखाया गया. इस दौरान संगठन को नई धार देने के लिए नए और पुराने कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर उनका राय भी प्राप्त किया गया. कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया. इस अवसर पर पलटन पासवान,मनोज पोद्दार, अमित दुबे,दीपक शर्मा,भुनेश्वर यादव, सुरेश चंद्र गिरी, सुमन केसरी, गणेश राय, महेंद्र राय, राजबिहारी शुक्ला, पवन बरनवाल, लिलो साह, शुभम केसरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. सामूहिक भोजन के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन