सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ घायल

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 11 Apr 2026 6:31 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर स्थित लार्ड मिंटो चौक के समीप शनिवार सुबह जमुई से आ रही मालवाहक ट्रक व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर स्थित लार्ड मिंटो चौक के समीप शनिवार सुबह जमुई से आ रही मालवाहक ट्रक व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान जमुई थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी स्व मो अल्लाउदीन के पुत्र मो निसारूद्दीन के रूप में हुई है. घायल निसाउद्दीन ने बताया कि वो अपने गांव जमुई के प्रातापपुर से सुईया जाने के लिए निकला था. इसी दौरान गिद्धौर बाजार के मोड़ पर मालवाहक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. घटना में निसारूद्दीन व उनकी पत्नी बाल-बाल बच गये. घायल निसारूद्दीन को दायां हाथ सहित अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आयी जिन्हें इलाज हेतु दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया, जहां चिकित्सक के दिशा निर्देश पर उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु जमुई रेफर कर दिया गया है. इधर मामले की सूचना गिद्धौर पुलिस को मिलते ही मौका ए वारदात लार्ड मिंटो टॉवर चौक पहुंची. थाना के अवर निरीक्षक रंजीत राय द्वारा ट्रक व बाइक को कब्जे में लिया गया, वहीं चिकित्सक के अनुसार दुर्घटना में घायल व्यक्ति की स्थिति फिलहाल गंभीर बतायी जा रही है. इधर घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की पुलिसिया तहकीकात जारी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन