ePaper

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Updated at : 08 Apr 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर महेशापत्थर चेक पोस्ट से आगे स्थित घुमावदार मोड़ के समीप हादसा

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर महेशापत्थर चेक पोस्ट से आगे स्थित घुमावदार मोड़ के समीप एक बाइक के असंतुलित होकर पलट जाने से उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया. मृतक की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढी पंचायत के माधुरी गांव निवासी 26 वर्षीय बुधन मरांडी पिता भगवान मरांडी के रूप में हुई है. जबकि घायल ठाढी पंचायत के सिजुवा गांव का मनोज मरांडी पिता स्व मारो मरांडी है. घटना की जानकारी देते घायल मनोज ने बताया कि वे दोनों बाइक पर सवार होकर बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के गजही गांव गये थे. वापस सिजुवा गांव लौटने के क्रम में घुमावदार मोड़ के समीप बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें बुधन के माथे पर गंभीर चोट आयी. इधर मामले की जानकारी मिलते ही चकाई पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायल को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने बुधन मरांडी को मृत घोषित कर दिया. मनोज मरांडी का इलाज किया जा रहा था. इधर घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में दोनों के परिजन चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचे. मृत बुधन को एक पुत्र व एक पुत्री है. वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था. वहीं उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन