शराबबंदी पर बरतें सख्ती, चुनावी माहौल में न फैलने दें अशांति : एसपी
Updated at : 11 Sep 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन

गुरुवार को नागी पक्षी आश्रयणी परिसर में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी सह जनता दरबार का आयोजन किया गया
विज्ञापन
झाझा
. आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी क्रम में गुरुवार को नागी पक्षी आश्रयणी परिसर में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी सह जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपराध और अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करने, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को पूरी सख्ती से लागू किया जाए, ताकि चुनावी माहौल में किसी तरह की अशांति न फैले. एसपी दयाल ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन पर बल दिया.थानावार समीक्षा, हर्ष फायरिंग पर रोक का आदेश
बैठक के दौरान जिले में घटित हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामलों की थानावार समीक्षा की गई. उन्होंने साफ कहा कि आगामी चुनाव में हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा शराब बंदी को सख्ती से लागू करने व अवैध बालू के कारोबार पर रोकथाम लगाने को लेकर विशेष रूप से कार्य करने का निर्देश दिया.जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
गोष्ठी के साथ ही एसपी ने जनता दरबार का आयोजन किया. दर्जनों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं. अधिकतर मामलों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया. एसपी ने कहा कि मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में आकर गोष्ठी व दरबार का आयोजन करने का उद्देश्य आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके. इस दौरान सदर एसडीपीओ, झाझा एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, साइबर डीएसपी, यातायात डीएसपी, सभी अंचल निरीक्षक, झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, गिद्धौर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह सहित सभी थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




