ePaper

खैरा में नवनियुक्त आशा कार्यकर्ताओं को मिला प्रमाण पत्र

Updated at : 11 Sep 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
खैरा में नवनियुक्त आशा कार्यकर्ताओं को मिला प्रमाण पत्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में बुधवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम में 10 नवनियुक्त आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

विज्ञापन

खैरा.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में बुधवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम में 10 नवनियुक्त आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. हाल ही में नियुक्त इन सभी आशा कार्यकर्ताओं को यह प्रमाण पत्र उनकी सेवा की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक माना गया. कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर अमित आनंद, डॉक्टर रास बिहारी तिवारी, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रियदर्शन, राकेश कुमार और अजय कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. मौके पर प्रखंड क्षेत्र की कई आशा कार्यकर्ता और एएनएम भी उपस्थित थीं. प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर डॉक्टर अमित आनंद ने संबोधित करते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र सिर्फ एक औपचारिकता नहीं बल्कि आपके ऊपर सौंपी गई. जिम्मेदारी का प्रतीक है. अपने लाभार्थी क्षेत्र में स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या या घटना की सूचना तत्काल अस्पताल प्रशासन को देने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं की है. उन्होंने अपील की कि हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करें ताकि जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर पहुंच सके. मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक प्रियदर्शन ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ही गांव और स्वास्थ्य केंद्र के बीच की कड़ी हैं. उनकी तत्परता से ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण और जन-जागरूकता जैसी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन संभव है. वहीं मौजूद अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी आशा कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव साझा कर प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम के अंत में सभी नव नियुक्त आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय होकर सेवा देने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन