राजग कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का 74वां जन्मदिन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कहा- दीर्घायु हों नीतीश कुमार
विज्ञापन
झाझा
राजग कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जदयू कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन केक काटकर मनाया. इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद, नीतीश कुमार दीर्घायु हों के नारे लगाए. कार्यक्रम को लेकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश दास, डॉ राजेंद्र राव, प्रो शाहिद, भाजपा नेता बिंदेश्वरी साह, बलवंत सिंह समेत कई लोगों ने बताया कि हमलोगों ने केक काटकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया. बरनबाल सेवा समिति अध्यक्ष गोपाल प्रसाद बरनबाल ने कहा कि नीतीश कुमार दीर्घायु हों. उन्होंने स्थानीय विधायक दामोदर रावत का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से लगातार झाझा के विकास में उन्होंने अपना योगदान दिया है. ऐसे में नीतीश कुमार का एक बार फिर से बिहार का मुख्यमंत्री होना अत्यावश्यक है. मौके पर दशरथ मंडल, धीरेंद्र यादव, भैयालाल माथुरी, बिजय अग्रहरि, मोहन पासवान समेत कई लोग मौजूद थे.जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
जमुई. जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व एक दुसरे को मिठाई खिलाकर मनाया. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि बिहार में हो रहा चहुंमुखी विकास मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही संभव हो पाया है. 2025 में चुनाव के बाद फिर ये मुख्यमंत्री बनेंगे और हमारा बिहार एक नया आयाम स्थापित करेगा. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष भोला खान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनू रावत, युवा जिला महासचिव रोशन शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रिंस कुमार, अदित्य कुमार, पंकज कुमार, गुड्डू रावत, चंदन कुमार सहित दर्जनो जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










