Jamui News : मुंगेर ने भागलपुर को सात विकेट से हराया
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
श्यामल सिन्हा अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका जोन का छठा मैच
विज्ञापन
जमुई.
श्यामल सिन्हा अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका जोन का छठा मैच मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में मुंगेर बनाम भागलपुर टीम के खिलाडी़ के बीच खेला गया. जिसमें भागलपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में आठ विकेट खो कर 136 रन बनाया जिसमे अर्णव 51 रन, अभिषेक ने 23 रनों के योगदान दिया. मुंगेर टीम की और से कप्तान श्वेताभ ठाकुर ने 4, निहाल ने 2 और अभिनव व राहुल ने 1-1विकेट झटके. जीत के लिए मिले 136 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने 25.3 ओवर में 3 विकेट खो कर लक्ष्य को हासिल कर लिया, बल्लेबाज अनमोल ने 42, दिव्यांशु 29, आदर्श ने 25 और उज्ज्वल ने 23 रनों के योगदान दिया. भागलपुर तीम की और से विराज ने 2, और अमन ने 1 विकेट झटके. इस प्रकार मुंगेर ने 7 विकेट से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुंगेर के श्वेताभ ठाकुर को स्टेट पैनल के अंपायर दीपक कुमार (खगड़िया) और सचिन कुमार (मुजफ्फरपुर) द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया. मैच के दौरान बीसीएल के चेयरमैन संजय कुमार सिंह, सचिव इमरान अख्तर खान, राजेश कुमार, नितेश केशरी , सत्येन्द्र सिंह, प्रकाश भालोटिया, मयंक मेहता, सौरभ रावत, सचिन कुमार सहित दर्जनो खेलप्रेमी उपस्थित थे. मैच में अंपायर की भूमिका सचिन कुमार ( मुजफ्फरपुर) और दीपक कुमार ( खगड़िया) ने निभायी. स्कोरर सुमन कुमार और शुभम सिंह राजपूत थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










