सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 Mar 2026 9:30 PM
जमुई-खैरा मुख्य मार्ग स्थित सिंगारपुर गांव के समीप बीते शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया.
जमुई. जमुई-खैरा मुख्य मार्ग स्थित सिंगारपुर गांव के समीप बीते शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गया. घायल जिले के खैरा निवासी शंकर प्रसाद ने बताया कि मैं नीमा रंग में काम करता हूं, प्रतिदिन की तरह काम खत्म करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान सिंगारपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मारते हुए फरार हो गया, इससे मैं घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










