ePaper

ट्रैक्टर की ठोकर से मां व बच्चा घायल

Updated at : 24 Apr 2024 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की ठोकर से मां व बच्चा घायल

शहर स्थित गैस एजेंसी के समीप हुआ हादसा

विज्ञापन

जमुई. शहर स्थित लव कुश गैस एजेंसी के समीप बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार मां और एक मासूम घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से परिजन द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल खैरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी और उनका बच्चा है. बताया जाता है कि पवन कुमार अपनी पत्नी और मासूम पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जमुई आ रहे थे. इसी दौरान शहर स्थित लव-कुश गैस एजेंसी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी. घटना में प्रीति कुमारी और पांच माह का मासूम बाइक से गिरकर घायल हो गया. जबकि पवन कुमार बाल-बाल बच गया. इलाज के बाद घायल की स्थिति चिकित्सक ने खतरे से बाहर बतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन