क्षेत्रीय दौरा के दौरान लोगों से मिले विधायक दामोदर रावत

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :30 Apr 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्रीय दौरा के दौरान लोगों से मिले विधायक दामोदर रावत

क्षेत्रीय दौरा के दौरान लोगों से मिले विधायक दामोदर रावत

विज्ञापन

गिद्धौर विधायक दामोदर रावत क्षेत्रीय दौरा के दौरान लोगों से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होते हुए इससे निजात दिलाने को लेकर लोगों को आश्वस्त किया. साथ ही विकास कार्यों को लेकर भी लोगों से चर्चा किये. इसी क्रम में विधायक समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंचे और उनके नवविवाहित पुत्र गोपाल कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी पूजा को शुभकामनाएं दीं. गोपाल कुमार गुप्ता वर्तमान में बांका जिले के बाराहाट प्रखंड में बीडीओ के पद पर पदस्थापित हैं. विधायक ने नव दंपति के सुखद दांपत्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया. मौके पर परिजनों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया. इस दौरानर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन