नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शहर को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Aug 2024 9:21 PM

विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 में पटना के कलाकारों ने नगर को स्वच्छ रखने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दिया.

विज्ञापन

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 में पटना के कलाकारों ने नगर को स्वच्छ रखने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दिया. इस दौरान कलाकारों ने एकांकी, नाट्य रूपांतर, गीत -संगीत से शहर को कैसे स्वच्छ रखा जाए व कैसे इसको सुंदर बनाया जाए इसका गीत -संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. पटना से आए कलाकार प्रिया कुमारी, अनीश कुमार, अभिषेक आनंद, हेमा कुमारी, राजेंद्र दास समेत कई लोगों ने बताया कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र में हमलोग घूम -घूम कर लोगों को जागरुक कर रहे हैं. ताकि शहर को साफ-सुथरा रखा जा सके और इसे सुंदर बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बरसात के दिनों मे मच्छर का प्रकोप तेजी से बढ़ता है. उससे निजात पाने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है. इसके लिए हमलोग सभी वार्ड में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन साह समेत कई लोगों ने कहा कि आने वाले दिनों में नगर परिषद को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए हम लोग जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं ,ताकि हमारा शहर सुंदर रह सके. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन