प्रदर्शन की सफलता को लेकर कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक

Published at :24 Feb 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदर्शन की सफलता को लेकर कांग्रेस कार्यालय  में हुई बैठक

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुभाष मिश्रा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुभाष मिश्रा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव किशोर सिंह उर्फ महेश जी, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया. बैठक में कांग्रेस द्वारा आगामी पांच मार्च को जिला मुख्यालय के समक्ष पार्टी द्वारा केंद्र एवं बिहार सरकार के विभिन्न नीतियों के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया तथा चकाई से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता को प्रदर्शन में भाग लेने की रणनीति बनायी गयी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शन में केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति, घोर भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में जारी घूसखोरी तथा जन समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का शंखनाद किया जाएगा. इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह की समाधि को राजकीय स्मारक घोषित करने, चंद्रशेखर सिंह संग्रहालय में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने, चकाई प्रखंड में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी. बैठक में कांग्रेस नेता विदूसेखर सिंह, दिवाकर सिंह, रामेश्वर यादव, प्रकाश पासवान, दिलीप बाजपेयी, रविंद्र बाजपेयी, रमेश पांडेय, जुम्मन मियां, शत्रुघ्न पासवान, जीनल सोरेन, विनय चौधरी, राजेश सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन