मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन 547 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Published at :18 Feb 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन 547 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को 34 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई.

विज्ञापन

जमुई. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को 34 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई. परीक्षा के दूसरे दिन गणित विषय की परीक्षा के दोनों पालियों में 547 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा में 14198 में से 13919 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 279 अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 14225 में से 13997 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 268 अनुपस्थित रहे. परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पुरी तरह से एक्टिव मोड में कार्य कर रही थी. जिले के वरीय पदाधिकारी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने परीक्षा में शामिल वीक्षकों को भी कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही.

केंद्र में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की हुई जांच

कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर केन्द्रों के भीतर प्रवेश करने के पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच की जा रही थी. छात्रों की तलाशी पुलिस के जवान ले रहे थे जबकि छात्राओं की तलाशी महिला पुलिस ले रही थी. मोबाइल के अलावा अन्य इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ था. शिक्षक भी मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र के भीतर प्रवेश नहीं कर रहे थे.

समय से पहले ही परीक्षा केन्द्रों पर जुटे थे परीक्षार्थी

प्रथम पाली की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी मंगलवार की सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केन्द्रों के बाहर जमा हो गये थे. शहर के एकलव्य कॉलेज, महिला कॉलेज, केकेएम कॉलेज, जमुई बाजार हाईस्कूल समेत विभिन्न केन्द्रों पर समय से पहले ही परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही. कदाचार मुक्त परीक्षा लिए जाने के उद्वेश्य से परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और केन्द्राधीक्षक सीसीटीवी के फुटेज से परीक्षा पर नजर रख रहे थे. वहीं सभी केन्द्रों पर परीक्षा की वीडियोग्राफी करायी जा रही थी.

परीक्षा को लेकर सुरक्षा के दिखा पुख्ता इंतजाम

मैट्रिक की परीक्षा को लेकर जिले के सभी 34 केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ केन्द्रों पर डटे थे. परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की दूरी तक किसी को फटकने नही दिया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन