शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति की परिवार के सदस्यों ने की पीटकर हत्या

Updated at : 27 Mar 2026 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति की परिवार के सदस्यों ने की पीटकर हत्या

चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरनार नदी के लिपटवा असरहुआ घाट से पुलिस ने शुक्रवार को बालू के नीचे दस दिन पूर्व दफनाये गये एक युवक का शव बरामद किया.

विज्ञापन

नदी के बालू में दस दिन पूर्व दफनाया शव पुलिस ने किया बरामद पत्नी, बेटा, भाई व भतीजा सहित पांच आरोपित, चार गिरफ्तार सोनो. चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरनार नदी के लिपटवा असरहुआ घाट से पुलिस ने शुक्रवार को बालू के नीचे दस दिन पूर्व दफनाये गये एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान असरहुआ निवासी प्रकाश यादव (40) के रूप में हुई है. खराब हो चुके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया, जबकि मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए व अन्य जरूरी कार्रवाई की. पुलिस ने घटना को शराब पीने के कारण हुए घरेलू विवाद में हुई हत्या का मामला बताया. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा देवी, भाई इंद्रदेव यादव, भतीजा योगेंद्र यादव व अवधेश यादव को हिरासत में ले लिया, जबकि मृतक का पुत्र अविनाश यादव की पुलिस को तलाश है. पुलिस ने हत्या के इस घटना में मृतक के ही परिवार के पांच लोगों को आरोपित किया है. दरअसल, पुलिस को बीते गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि असरहुआ निवासी प्रकाश यादव की हत्या उसके ही परिवार वालों द्वारा करके शव को छुपा दिया गया है. गुरुवार रात्रि चरकापत्थर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर मृतक प्रकाश की पत्नी, भाई व भतीजा को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ किया तब बताया गया कि शव को लिपटवा घाट में बालू के नीचे दफना दिया गया था. शुक्रवार को झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार की उपस्थिति में चरकापत्थर व सोनो पुलिस की टीम ने गिरफ्तार आरोपित के निशानदेही वाले जगह पर खुदाई कर शव को बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. लखीसराय से आए एफएसएल की टीम ने अपने प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये. ————- शराब पीकर पत्नी को पीटा, घायल मां को देख बेटा ने खोया आपा साइड स्टोरी सोनो. घटना के संदर्भ में प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक प्रकाश शराब का आदी था और नशे में अक्सर घर में व पड़ोस में विवाद करता था. वह अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ मारपीट भी करता था. इससे परिवार के सदस्य काफी परेशान रहते थे. दस दिन पूर्व भी प्रकाश अत्यधिक शराब पीकर घर आया और नशे में उत्पात मचाने लगा. उसने नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गयी थी. घटना को देख रहे उसके पुत्र अविनाश यादव मां की स्थिति देख नाराज हो गया और अपना आपा खो दिया. उसने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पिता प्रकाश के साथ जमकर मारपीट की इससे प्रकाश की मौत हो गयी. उसके मौत से परिवार के लोग घबरा गये और घटना को छिपाने के लिए शव को छुपा कर लिपटवा घाट में दफना दिया, लेकिन नौ दिन बाद आखिरकार पुलिस को घटना की भनक लग गयी. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को शव को बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है. वैसे तो पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई आसान होगी. ————— पुलिस को सूचना मिली थी कि असरहुआ के प्रकाश यादव की हत्या उसके ही परिवार वालों ने करके शव को कहीं छुपा दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया और नदी में बालू के नीचे से शव को बरामद कर लिया. मृतक शराब पीने का आदी था. नशा में पत्नी से मारपीट करने के कारण घटना होने की बात सामने आयी है. – राजेश कुमार, एसडीपीओ, झाझा —————— घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म बालू के नीचे से दस दिन पूर्व के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शुक्रवार को नदी में पुलिस कार्रवाई के दौरान भी ग्रामीणों की भीड़ लग गयी थी. बेटा, पत्नी व भाई भतीजा के हाथों मारपीट से हुए हत्या को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है. अपने ही पति व अपने ही पिता की यूं बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने की घटना को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी है. बहरहाल, शराब के कारण कैसे कोई परिवार तबाह हो जाता है यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन