महात्मा ज्योतिबा फुले की मनी जयंती, जीवन संघर्ष को किया याद
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 11 Apr 2026 6:50 PM
डाॅ भीमराव आंबेडकर के सामाजिक गुरु महात्माज्योतिबा फुले का 199वीं जयंती शिक्षक मनोज यादव की अध्यक्षता में कैंडल जलाकर व उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मनायी गयी.
चकाई-सरौन. शिक्षक संघ भवन चकाई में शनिवार को सामाजिक क्रांति के अग्रदूत बाबा साहब डाॅ भीमराव आंबेडकर के सामाजिक गुरु महात्माज्योतिबा फुले का 199वीं जयंती शिक्षक मनोज यादव की अध्यक्षता में कैंडल जलाकर व उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मनायी गयी. साथ ही उनके जीवन संघर्ष पर कई लोगों ने प्रकाश डाला. इस जयंती समारोह में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पासवान ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने कई सामाजिक कार्यों को अंजाम दिये, जैसे अभिवंचित वर्गों में शिक्षा का अलख जगाना तथा कई निजी विद्यालयों को खोलकर अभिवंचित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा कार्यक्रम चलाये. इस जयंती समारोह कार्यक्रम में समाजसेवी कन्हैया लाल गुप्ता,अजय कुमार मुन्ना,शिक्षक जीतराम हांसदा, शिक्षक नारायण दास, चंदन केशरी, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, पवन केशरी, लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान, हर्ष सिंह, विश्वनाथ पांडेय, भीम आर्मी के प्रकाश अंबेडकर, अमित कुमार, पूर्व उप प्रमुख कांग्रेस दास, कुलदीप दास, व्यवसायी राजेश वर्णवाल इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










