सन्हौला से फरार प्रेमी युगल झाझा से बरामद, भागलपुर पुलिस को सौंपा
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 20 Mar 2026 9:19 PM
अंतरजिला समन्वय का एक अच्छा उदाहरण पेश करते हुए झाझा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 15 दिनों से फरार एक प्रेमी युगल को बरामद कर लिया.
झाझा. अंतरजिला समन्वय का एक अच्छा उदाहरण पेश करते हुए झाझा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 15 दिनों से फरार एक प्रेमी युगल को बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद दोनों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत भागलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से फरार प्रेमी युगल की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी. मामले में लड़की के पिता ने सन्हौला थाने में आवेदन देकर लड़के के परिजनों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जांच के दौरान भागलपुर पुलिस को सूचना मिली कि दोनों झाझा थाना क्षेत्र के बोड़वा पंचायत स्थित डूमरमोह गांव में एक रिश्तेदार के घर में छिपे हुए हैं. सूचना मिलते ही झाझा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की और प्रेमी युगल को सुरक्षित बरामद कर लिया. इसके बाद भागलपुर पुलिस टीम झाझा पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को अपने साथ लेकर चली गयी. पुलिस ने बताया कि अब दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में की गयी है. पुलिस फरार मामलों में भी तत्परता से काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










