जमुई लायंस क्लब के दूसरी बार अध्यक्ष बने राजीव रंजन भालोटिया

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 29 May 2026 9:04 AM

विज्ञापन

जमुई में लायंस क्लब की नई कमिटी

Lions Club Jamui: जमुई में लायंस क्लब की नई कमिटी के गठन के साथ समाजसेवा को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है. लगातार दूसरी बार राजीव रंजन भालोटिया को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि क्लब ने अब “माँ की रसोई” जैसी नई योजना शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है.

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट.

Lions Club Jamui: सामाजिक संस्था लायंस क्लब की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कमिटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया. बैठक में लगातार दूसरी बार लायन राजीव रंजन भालोटिया को अध्यक्ष चुना गया. नई टीम के गठन के साथ ही क्लब ने समाजसेवा के कई नए कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है. खास तौर पर “माँ की रसोई” योजना को लेकर सदस्यों में खास उत्साह देखा गया.

दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर बढ़ी जिम्मेदारी

बैठक के दौरान क्लब के सदस्यों ने राजीव रंजन भालोटिया के पिछले कार्यकाल की सराहना करते हुए एक बार फिर उन पर भरोसा जताया. सदस्यों का मानना है कि उनके नेतृत्व में क्लब ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई और कई जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई. दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद अब उनसे और बड़े स्तर पर काम की उम्मीद की जा रही है.

नई कमिटी में कई चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी

नई कमिटी में सचिव पद की जिम्मेदारी लायन डॉ मनोज कुमार सिन्हा को सौंपी गई, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में लायन अनुपम Kumar को चुना गया. उपाध्यक्ष पद पर लायन मनोज कुमार सिंह और लायन अशोक कुमार सिंह को मनोनीत किया गया. इसके अलावा सर्विस चेयरपर्सन के रूप में लायन सुजीत कुमार, ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन के रूप में डॉ राजीव रंजन तथा प्रोजेक्ट विद्या वंदन की जिम्मेदारी डॉ रिंकी कुमारी को दी गई.

‘माँ की रसोई’ योजना बनी चर्चा का केंद्र

बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा “माँ की रसोई” योजना को लेकर हुई. क्लब के सदस्यों ने निर्णय लिया कि जल्द ही इस योजना की शुरुआत की जाएगी. इसका उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब लोगों तक भोजन पहुंचाना होगा. सदस्यों ने कहा कि समाजसेवा के इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाने की तैयारी की जा रही है.

कई वरिष्ठ सदस्य रहे मौजूद

बैठक में जिला 322E के संयुक्त कोषाध्यक्ष लायन श्रीकांत केशरी, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉ एसएन झा, लायन बिपुल कुमार, लायन विनोद कुमार नीरज, लायन बिपिन कुमार और लायन सुनील कुमार समेत कई सदस्य मौजूद रहे. सभी ने नई कमिटी को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग का भरोसा जताया.

Also Read: बिहार के लाल ने बनाया ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां दिग्गज क्रिकेटर शेयर कर रहे हैं अपनी अनसुनी कहानियां, जानिए इसके बारे में

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन