रेलवे के विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को लिखा पत्र

Published at :22 Feb 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे के विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को लिखा पत्र

रेलवे के विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बिहार तंबाकू बीड़ी और बीड़ी पत्ता व्यवसाय संघ अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद त्रिवेदी ने दानापुर मंडल प्रबंधक, हाजीपुर महाप्रबंधक, जमुई सांसद, रेल मंत्री समेत अन्य को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे के विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बिहार तंबाकू बीड़ी और बीड़ी पत्ता व्यवसाय संघ अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद त्रिवेदी ने दानापुर मंडल प्रबंधक, हाजीपुर महाप्रबंधक, जमुई सांसद, रेल मंत्री समेत अन्य को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा है कि झाझा एक अति महत्वपूर्ण स्टेशन है. जहां से हजारों लोग प्रत्येक दिन देश के विभिन्न कोने में यात्रा करते हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधा से संबंधित कई तरह की सुविधाएं झाझा रेलवे स्टेशन पर नहीं है. इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है. पत्र में उन्होंने कहा कि स्टेशन पर ना तो बैठने की व्यवस्था है, ना ही पर्याप्त मात्रा में शेड बना हुआ है ,जो एक प्रत्येक रेलवे यात्रियों की जरूरत होती है. सांसद ने उस पत्र को रेल मंत्री को प्रेषित किया है .रेल मंत्री ने सांसद को आश्वस्त करते हुए कहा कि इसकी जांच की जा रही है और जरूरत के अनुसार सुविधा मुहैया कराई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन