Jamui News : ऑटो का पहिया खुला, दुर्घटना में लखीसराय निवासी घायल
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :08 Jun 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन

लछुआड़ थाना क्षेत्र के भुल्लो गांव के समीप हुई घटना
विज्ञापन
जमुई.
जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के भुल्लो गांव के समीप ऑटो का चक्का खुलने की वजह से तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गया. इस दुर्घटना में लखीसराय जिले के राजपुरा गांव निवासी उपेंद्र शर्मा घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया. जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि उपेंद्र शर्मा अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां लछुआड़ आये थे. वहां से ऑटो पर सवार होकर वापस अपने घर राजपुरा लौट रहे थे. इसी दौरान भुल्लो गांव के समीप ऑटो का चक्का खुल गया और ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में उपेंद्र शर्मा घायल हो गये. जबकि ऑटो पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गये. इलाज के बाद चिकित्सक ने उपेंद्र शर्मा की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




