लघुशंका के लिए निकले मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौत
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 Mar 2026 9:29 PM
प्रखंड के बीचकोडबा थाना क्षेत्र के सरौन-बक्शीला मुख्य मार्ग का करही बाजार के समीप बीते शुक्रवार की रात दुकान से लघुशंका करने के लिए निकले एक मजदूर को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
चकाई. प्रखंड के बीचकोडबा थाना क्षेत्र के सरौन-बक्शीला मुख्य मार्ग का करही बाजार के समीप बीते शुक्रवार की रात दुकान से लघुशंका करने के लिए निकले एक मजदूर को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान कोलकाता निवासी निर्मल बंगाली (40) के रूप में हुई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि निर्मल बंगाली पिछले कई वर्षों से करही बाजार के एक मिठाई दुकान में मिठाई बनाने का काम करता था. रात में वह दुकान में ही सोता था. इसी दौरान शुक्रवार की रात वह लघुशंका करने के लिए दुकान से निकलकर सड़क किनारे से गुजर रहा था इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. रात होने के कारण किसी को घटना का पता नहीं चला. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक के साथ मौके से फरार हो गया. सुबह जब दुकानदार सोकर उठा तो उसे घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि मृतक पिछले 10 वर्षों से यहां रहकर मिठाई दुकान में काम करता था. उसके घर के बारे में भी किसी को ठीक से पता नहीं है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










