ePaper

Jamui News : कटिहार तक पहुंचे सत्यदेव हत्याकांड के तार, पुलिस ने एक अन्य युवक को किया गिरफ्तार

Updated at : 14 Jun 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
Jamui News : कटिहार तक पहुंचे सत्यदेव हत्याकांड के तार, पुलिस ने एक अन्य युवक को किया गिरफ्तार

हत्या को अंजाम देने कटिहार से जमुई आया था प्रीतम

विज्ञापन

जमुई.

जिले के खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव में हुए सत्यदेव आर्य हत्याकांड के तार कटिहार जिले तक पहुंच गये हैं. इस मामले में पुलिस ने भागलपुर में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कटिहार का रहने वाला है. इसकी संलिप्तता सत्यदेव हत्या मामले में सामने आयी है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल में लाया गया लोहे का शावल भी बरामद किया है. गौरतलब है कि बीते 3 जून को जिले के खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी संजय आर्य के 19 वर्षीय पुत्र सत्यदेव आर्य की अपराधियों ने हत्या कर दी थी. इसके दो दिन बाद 5 जून को पुलिस ने गड्ढे में छिपा कर रखे गये सत्यदेव के शव को बरामद किया था. मामले में छानबीन कर रही थी. पुलिस की जांच में यह सामने आया था कि जिस दौरान सत्यदेव अपने दुकान से घर लौटा था, तभी किसी ने फोन कर उसे बुलाया. फिर पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी. हत्या के पीछे का कारण पुलिस फिरौती के लिए रकम वसूलना बता रही है. हालांकि इस मामले में अभी और भी कई परत खुलने बाकी हैं. फिलहाल सत्यदेव हत्याकांड के तार अब कटिहार तक पहुंच गये हैं. दरअसल इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भागलपुर से प्रीतम कुमार उर्फ राजा, पिता नवीन यादव को गिरफ्तार किया है. वह कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के बखिया कुशालपुर का रहने वाला है. पुलिस ने गिरफ्तार प्रीतम कुमार उर्फ राजा की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त शावल बरामद कर लिया है. उसे हत्या के बाद जमीन में गाड़ दिया था.

मुख्य आरोपित को नहीं पकड़ सकी है पुलिस

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने पहले चार युवकों को गिरफ्तार किया था, लेकिन तीन की संलिप्तता सामने नहीं आने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था. पुलिस इस मामले में नवडीहा गांव निवासी प्रियांशु कुमार को पहले ही जेल भेज चुकी है. अब प्रीतम को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि इस पूरे मामले में मुख्य आरोपित आरएएफ जवान नरेंद्र कुमार अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. गौरतलब है कि नरेंद्र कुमार पुलिस के डर से मुंबई में छिपा हुआ था, इसकी जानकारी पुलिस को मिली थी. लेकिन सही समय पर छापेमारी नहीं कर पाने के कारण वह वहां से भाग निकला. इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने लापरवाही बरतने को लेकर खैरा थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार को निलंबित कर दिया. मामले को लेकर प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह खैरा थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने बताया कि इस मामले में एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसकी संलिप्तता इस घटना में सामने आयी है. हालांकि उन्होंने कहा कि अनुसंधान के दृष्टिकोण से इस मामले में बहुत कुछ नहीं बताया जा सकता. परंतु इस मामले को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. जल्दी ही शेष बचे आरोपित भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन