कलयुगी बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना क्षेत्र के अमरथ नया टोला में महज कुछ जमीन के लिये दो कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया
जमुई. सदर थाना क्षेत्र के अमरथ नया टोला में महज कुछ जमीन के लिये दो कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना बीते बुधवार की देर रात की. स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने घायल वृद्ध को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. घायल अमरथ नया टोला निवासी वृद्ध मो शाहिद साह ने बताया कि मेरे दो पुत्र हैं मो गुलजार और मो निशार दोनों अक्सर मेरे नाम की जमीन को अपने नाम पर करने की बात पर गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं. बीते बुधवार की देर रात भी दोनों पुत्र और बहु जमीन को लेकर मुझे जान से मारने की नीयत से मारपीट करने लगे. इस दौरान उनलोगों द्वारा मेरे प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया. मेरी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने 112 नंबर की पुलिस टीम को सूचना दी गयी. उन्होंने बताया कि यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो वे लोग मेरी हत्या कर देते. पीड़ित वृद्ध द्वारा घटना की लिखित सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गयी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




