ePaper

आभूषण दुकानदार के साथ की मारपीट, मांगी रंगदारी

Updated at : 11 Sep 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
आभूषण दुकानदार के साथ की मारपीट, मांगी रंगदारी

थाना क्षेत्र के गिद्धौर सोनार टोला निवासी चंदन ज्वेलर्स के प्रोपराइटर चंदन कुमार पिता राजकुमार स्वर्णकार ने गिद्धौर निवासी राहुल कुमार पिता केदार रावत पर अपने साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट करते हुए एक लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गिद्धौर सोनार टोला निवासी चंदन ज्वेलर्स के प्रोपराइटर चंदन कुमार पिता राजकुमार स्वर्णकार ने गिद्धौर निवासी राहुल कुमार पिता केदार रावत पर अपने साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट करते हुए एक लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर पीड़ित चंदन कुमार ने थाना में दिए गए आवेदन के माध्यम से कहा कि राहुल रावत मेरी दुकान पर आकर लाठी डंडे से मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें बचाव करने में मेरा हाथ टूट गया व हाथ की अंगुली भी टूट गई. वहीं कुछ दिनों पूर्व राहुल का भाई कारू रावत भी दुकान पर आकर अभद्र व्यवहार किया. इधर घटना को लेकर पीड़ित चंदन कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना सीसीटीवी में भी कैद है, पीड़ित ने अपने साथ हुए इस घटना को ले गिद्धौर पुलिस में आवेदन दे मामले में दोषी आरोपियों पर कानूनी कारवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन