जमुई इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य ने रचा कीर्तिमान, गूगल स्कॉलर में 8 हजार साइटेशन पार

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 May 2026 5:58 PM

विज्ञापन

जमुई इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य ने रचा कीर्तिमान, गूगल स्कॉलर में 8 हजार साइटेशन पार

विज्ञापन

– राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार की बड़ी उपलब्धि, बिहार तकनीकी शिक्षा जगत में बना नया रिकॉर्ड जमुई राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार ने शोध और अकादमिक क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए गूगल स्कॉलर में 8,000 से अधिक साइटेशन और आई 10 इंडेक्स 120 का आंकड़ा पार कर लिया है. बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के अधीन संचालित 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों और 46 पॉलिटेक्निक संस्थानों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के किसी भी फैकल्टी के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस उपलब्धि के बाद तकनीकी शिक्षा जगत में जमुई का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है. कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है. प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार के पास 22 वर्षों का शैक्षणिक, प्रशासनिक और शोध अनुभव है. उनके मार्गदर्शन में अब तक 10 शोधार्थियों ने पीएचडी पूरी की है. उन्होंने 200 से अधिक प्रतिष्ठित शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, जबकि 200 पुस्तक अध्याय और 10 अंतरराष्ट्रीय पुस्तकों का भी प्रकाशन किया है. शोध और नवाचार के क्षेत्र में उनके नाम 5 पेटेंट भी दर्ज हैं. विज्ञान एवं तकनीकी शोध में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें वाइस चांसलर्स रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड और एशिया प्रॉमिनेंट साइंटिस्ट अवार्ड जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है. उनकी उपलब्धियों ने बिहार के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में शोध संस्कृति को नई पहचान दिलाई है. प्रो. कुमार की वैश्विक पहचान भी लगातार मजबूत हुई है. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका और एल्सेवियर द्वारा जारी “वर्ल्ड रैंकिंग ऑफ टॉप 2 प्रतिशत साइंटिस्ट्स” की सूची में उन्हें वर्ष 2023, 2024 और 2025 में लगातार स्थान मिला है. शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बीच जमुई जैसे जिले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. कॉलेज परिवार ने उम्मीद जताई कि प्रो. कुमार की यह सफलता आने वाले समय में छात्रों और युवा शोधकर्ताओं को प्रेरित करेगी तथा बिहार में तकनीकी शिक्षा और शोध को नई दिशा मिलेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन