मेंस अंडर 19 वन डे : जमुई ने भागलपुर को 34 रन से हराया
Published by :SANJIV KUMAR
Published at :28 Apr 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मेंस अंडर 19 वन डे ट्रॉफी (2024-25) के मुकाबले में जमुई ने भागलपुर को 34 रन से हराया.
विज्ञापन
भागलपुर, जमुई.
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मेंस अंडर 19 वन डे ट्रॉफी (2024-25) के मुकाबले में जमुई ने भागलपुर को 34 रन से हराया. जमुई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनायी. पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम 48.1 ओवर में 218 रन पर ऑल आउट हो गयी. जमुई की ओर से रामेश्वर ने 87 रन की शानदार पारी खेली, जबकि भागलपुर की ओर से आर्यन सिंह ने नाबाद 106 रन बनाये. गेंदबाजी में जमुई के रामेश्वर ने तीन विकेट, सचिन ने एक और आयुष ने एक विकेट लिये. भागलपुर की ओर से आरव राज ने तीन विकेट लिये. मैच में निर्णायक की भूमिका में बीसीए पैनल के तनवीर आलम (अररिया) और राघव ठाकुर (पूर्णिया) थे. जबकि स्कोरिंग में अंकित अमृत राज और शिवम कुमार ने भूमिका निभायी. 29 अप्रैल को जमुई और मुंगेर के बीच मैच खेला जाएगा. इस दौरान बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, सचिव प्रो मनोज कुमार, मो मेहताब मेहंदी, करूण सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










